करहिया में कट्टा-कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार


ग्वालियर: पुलिस के ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत करहिया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से 315 बोर का एक कट्टा, दो जिंदा राउंड और बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जप्त की गई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितंबर को करहिया थाना प्रभारी संजू सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मस्तुरा रोड, रिछारी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी।
तभी मस्तुरा की तरफ से आ रही बिना नंबर की स्प्लेंडर को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक बाइक मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मवीर उर्फ कजरी पुत्र विजय बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी हीरामन बाबा के पास, बीरपुर पहाड़िया, गिरवाई बताया।तलाशी लेने पर उसकी कमर से 315 बोर का कट्टा मिला, जिसमें एक जिंदा राउंड फंसा हुआ था। पैंट की जेब से एक और जिंदा राउंड बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना करहिया में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से हथियार के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र भारती, आरक्षक ब्रजभान सिंह, अरविन्द सिंह और रामगोपाल गुर्जर शामिल रहे।

Next Post

करोंद में विश्वकर्मा जयंती पर महाआरती, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu Sep 17 , 2026
भोपाल: करोंद स्थित 80 फीट रोड के विश्वकर्मा मंदिर में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि की कामना की। Facebook Share on […]

You May Like

मनोरंजन