जूनियर एनटीआर ने शेयर की वर्कआउट फोटो, ‘एनटीआरनील ‘ के लिए दिखाया अपना पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन

मुंबई,13 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की फोटो शेयर की है। दमदार परफॉर्मेंस और गजब के समर्पण के लिए मशहूर जूनियर एनटीआर सालों से अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है। उनकी आने वाली फिल्म ‘एनटीआरनील ,दिग्गज फिल्ममेकर प्रशांत नील के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है।इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी ताकते एक साथ आ रही हैं।

जैसे-जैसे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, एनटीआर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस तस्वीर में वह वर्कआउट सेशन के दौरान अपनी शानदार बैक और बाइसेप्स दिखाते नज़र आ रहे हैं, जिसे देख फैंस उनके ट्रांसफॉर्मेशन के दीवाने हो गए हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है, जो इशारा कर रहा है कि ‘एनटीआरनील’ के साथ कुछ बहुत बड़ा होने वाला है उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जितनी ज्यादा खामोशी होगी… उतना ही जोरदार धमाका होने वाला है।’

Next Post

गर्मी का सितम, पारा मारेगा उछाल, 17 से लू चलने का अलर्ट

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी धूप अपने तेवर दिखा रही है तो कभी बादल डेरा डाल रहे है। सोमवार को सुबह से चटक धूप निकली। दिनभर सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। मौसम विभाग की माने तो गर्मी का […]

You May Like