भोपाल। इंदौर में निवेश के नाम पर जमीन आवंटन को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मामला 2007 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जुड़ा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और प्रवक्ता राहुल राज ने आरोप लगाया कि करीब 490 करोड़ रुपये के निवेश और 4 हजार लोगों को रोजगार देने के वादे पर जमीन ली गई, लेकिन प्रस्तावित बिग मॉल की जगह होटल और आवासीय कॉलोनियां विकसित की गईं।
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब इन्फोसिस को आवंटित जमीन वापस ली जा सकती है, तो इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
पार्टी ने लोकायुक्त से निष्पक्ष जांच, जमीन के उपयोग और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल और संभावित सरकारी राजस्व नुकसान का आकलन करने की मांग की है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला हाईकोर्ट ले जाया जाएगा।
Next Post
नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Thu Oct 15 , 2026
सिंगरौली: शारदीय नवरात्रि के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिंगरौली पुलिस ने विशेष पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया है। एसपी षियाज केएम के निर्देशन और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी कर रही हैं। दुर्गा पूजा पंडालों, […]

You May Like
-
2 years ago
प्रकृति की संस्कृति का रंगोत्सव है होली : विजय
-
1 year ago
दीवार गिरने से मालिक सहित श्रमिक की मौत