भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी स्कूटी वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों की कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 हजार 400 से अधिक विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की। मुख्यमंत्री ने 11 विद्यार्थियों को स्वयं स्कूटी की चाबी सौंपी और उनसे संवाद करते हुए उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जब कोई बच्चा अपनी मेहनत के बल पर घर में स्कूटी लेकर आता है, तो परिवार, गांव और समाज का गौरव बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-03 में स्कूल शिक्षा का बजट मात्र 2600 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है, जिसके चलते प्राथमिक स्कूलों में ड्रॉपआउट दर 16 प्रतिशत से घटकर शून्य हो चुकी है। कार्यक्रम में शामिल मेधावी विद्यार्थियों ने सीए, डॉक्टर, वकील और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने जैसे अपने भविष्य के सपने साझा किए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से स्कूटी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि देश और प्रदेश का भविष्य उन्हीं के हाथों में है।
Next Post
हेटमायर का शतक गया बेकर, गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर जमैका किंग्समैन सीपीएल के फाइनल में
Sat Sep 19 , 2026
गुयाना, 19 सितंबर (वार्ता) शिमरोन हेटमायर (नाबाद 102) की शतकीय पारी गई बेकार। कीसी कार्टी (56), माज सदाकत (41) और रोवमैन पॉवेल (नाबाद 40) की पारियों की बदौलत जमैका किंग्समैन ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के फाइनल में प्रवेश किया। गुयाना […]

You May Like
-
5 months ago
पार्थ अजीत पवार ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली