जिला अस्पतालों में उपलब्ध होंगे शव वाहन: यादव

भोपाल, 25 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि ऐसे भाई-बहन जो पारिवारिक सदस्य की मृत्यु के बाद शव को घर ले जाने में असमर्थ है, उन सभी के लिए राज्य सरकार शव वाहन से पार्थिव देह घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

डॉ यादव ने आज मीडिया को जारी संदेश में कहा कि शुरुआत में यह व्यवस्था जिला स्तर पर लागू की जा रही है, जिसे बाद में विकासखण्ड और तहसील तक विस्तार मिलेगा। सड़क दुर्घटना एवं अन्य विषम परिस्थितियों में मृत्यु होने पर परिजन को शव वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अति संवेदनशील है और मुश्किल समय में लोगों की पीड़ा समझती है। शव वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।

 

Next Post

बर्बर हमले के खिलाफ एकजुट होकर हमें आतंकवाद को हराना है: राहुल

Fri Apr 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला अत्यंत बर्बर है और अब देश को एकजुट होकर आतंकवाद को हराने का समय आ गया है। श्री गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया […]

You May Like