स्कूलों में नियमित किया जाएगा डेंगू नियंत्रण का प्रयास

भोपाल। जिला मलेरिया कार्यालय में वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की योजनाओं पर चर्चा की गई. इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा के निर्देशन एवं जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव द्वारा डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की. इसके साथ आगामी माह में की जाने वाली गतिविधियां की योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.

इस दौरान जिला मलेरिया सलाहकार रुचि सिलाकारी, क्षेत्रीय समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ. संतोष भार्गव, कार्यक्रम समन्वयक रत्नेश सिंह उपस्थित रहे.जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव ने कहा कि छात्रावासों, स्कूल इत्यादि पर विशेष फोकस किया जाए जिससे बच्चों के माध्यम से अधिक से अधिक घरों तक डेंगू एवं मलेरिया से बचाव का संदेश पहुंचे. बच्चों को विद्यालय में जो बताया जाता है उस बात तो बच्चे जरूर अपने घरों पर शेयर करते है अतः जनजागरुकता के लिए बच्चों के साथ गतिविधि करने की अहम आवश्यकता है. शिक्षा विभाग के सहयोग से वतर्मान में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है एवं आगामी दिनों में समस्त विद्यालयों में गतिविधि आयोजित की जाए. जलाशयों में गेंबूशिया मछली का संचयन हो. डेंगू नियंत्रण हेतु जरूरी है जन सहभागिता अतः क्षेत्र भ्रमण करते समय लोगों से अपेक्षा करे कि वो डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम में सहभागी बने.

 

Next Post

MP Weather Alert: गुना,श्योपुर,शाजापुर,राजगढ़ और ग्वालियर में आज मूसलाधार बारिश, तेज हवा भी चलेगी

Tue Aug 12 , 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। मंगलवार को अधिकांश जिलों में तेज बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने गुना, श्योरपुरकलां, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, राजगढ़, टीकमगढ़, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा सहित कई […]

You May Like