भेरूघाट में घंटों जाम के बाद यातायात हुआ सामान्य

इंदौर: इंदौर मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरूघाट स्थित अजनार ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार देर रात को कई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा. पुल के दो पिलरों के बीच डिफेंडर जॉइंट की वेल्डिंग के कारण यातायात प्रतिबंधित करना पड़ा. लगातार बारिश, डायवर्जन और वाहनों के अधिक दबाव से जाम की स्थिति बनी रही. देर रात तक प्रशासन और पुलिस के प्रयासों से यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया.

\मानपुर स्थित अजनार ब्रिज के जॉइंट में पहले से दरार होने के कारण मरम्मत कार्य चल रहा था, सुरक्षा की दृष्टि से इंदौर से मुंबई जाने वाले वाहनों को धामनोद के धार फाटे और पीथमपुर चौपाटी से धार मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया था, जबकि मुंबई से इंदौर की ओर यातायात सिंगल लेन से संचालित किया जा रहा था. डायवर्जन के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एंबुलेंस, क्रेन, टोल प्रबंधन, एनएचएआई, नगर सुरक्षा समिति और पुलिस बल तैनात रहा. एसडीओपी महू, मानपुर और किशनगंज थाना प्रभारी सहित अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे. मानपुर थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि पुलिस और एनएचएआई के संयुक्त प्रयासों से देर रात जाम पूरी तरह खुल गया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु रूप से शुरू हो गया.

Next Post

गुना बायपास पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मक्का लेकर जा रहे किसान की मौके पर ही मौत

Thu Jul 2 , 2026
गुना: कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुना बायपास पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। कुशमौदा निवासी 50 वर्षीय भैरव सिंह लोधा अपनी मोटरसाइकिल पर मक्का लादकर उमरिया स्थित अपने खेत पर बोवनी के लिए जा रहे थे।जैसे ही […]

You May Like