इंदौर: शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी तहत कार्यवाही करते हुए अवैध मदिरा और दोपहिया वाहन जब्त किया गया.सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई.
आज की कार्रवाई में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, उड़नदस्ता प्रभारी कमलेश सोलंकी, वृत्त महू सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक खत्री, पवन टिकेकर की टीम के संयुक्त दल ने 08 दिसम्बर को अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई. उक्त कार्रवाई में कोदरिया मार्ग पर एक्टिवा वाहन (एमपी09 -डीपी- 8356) से अवैध रूप से परिवहन की जा रही एक पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई. मदिरा एवं वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 75 हजार रुपये है. वाहन सहित मदिरा को जब्त करते हुए आरोपी रमेश पिता देवीलाल निवासी कोदरिया महू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.
