चार साल से बिजली का इंतजार, विदिशा कलेक्ट्रेट में कॉलोनीवासियों का धरना

विदिशा। शहर की हर्ष विहार और श्रीधाम कॉलोनी के रहवासी बिजली की समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां लोगों ने स्थायी बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर धरना दिया और प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी।

रहवासियों का कहना है कि पिछले चार साल से कॉलोनियों में बिजली की स्थायी व्यवस्था नहीं है। अब तक वे अस्थायी कनेक्शन के सहारे काम चला रहे थे। इस दौरान बिजली चोरी के मामले दर्ज होने और कई बार बिजली काटे जाने जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है।

कॉलोनीवासियों ने बिजली कंपनी से स्थायी मीटर लगाने और बिजली वितरण के लिए डीपी स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इसके लिए आने वाला खर्च और बिजली का बिल चुकाने को वे तैयार हैं।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर ने सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। लोगों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

वहीं, बिजली कंपनी के अधिकारी ने बताया कि नियमों के अनुसार अवैध श्रेणी में आने वाली कॉलोनियों में स्थायी बिजली कने

Next Post

गुढ़ तहसील में अचानक पहुंचे रीवा कलेक्टर, किसानों ने घेरकर सौंपे आवेदन

Tue Oct 27 , 2026
रीवा। रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक गुढ़ तहसील कार्यालय पहुंच गए। कलेक्टर के पहुंचने की जानकारी मिलते ही तहसील में मौजूद किसानों ने उन्हें घेर लिया और अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। किसानों ने कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए उनके निराकरण की मांग की। […]

You May Like