स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए वैल्यू एडेड कोर्स अनिवार्य

इंदौर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर पीजी विद्यार्थियों के लिए वैल्यू एडेड कोर्स का चयन अनिवार्य कर दिया है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के करीकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स सीसीएफपीजी-2024 और नवीन अध्यादेश के अनुसार प्रत्येक पीजी विद्यार्थी को दूसरे सेमेस्टर में 2 क्रेडिट का एक वैल्यू एडेड पाठ्यक्रम लेना होगा.

उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं उद्यमिता कौशल, योग एवं ध्यान, पर्यावरण मनोविज्ञान, शोध लेखन कौशल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस एथिक्स, बिजनेस एनालिटिक्स तथा नवाचार एवं उद्यमिता जैसे विषयों के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए हैं.

इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, नैतिक मूल्यों और रोजगारपरक दक्षताओं से जोड़ना है. विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकता और विषय की उपयोगिता के अनुसार उपयुक्त वैल्यू एडेड कोर्स के चयन में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं.

Next Post

अभाविप के ध्येयपथ व्याख्यान में विज्ञान, राष्ट्रनिर्माण और छात्र नेतृत्व पर मंथन

Thu Jul 9 , 2026
इंदौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार में ध्येयपथ व्याख्यान आयोजित किया गया. कार्यक्रम में 1,400 से अधिक छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की.प्रांत अध्यक्ष सौरभ पारीख ने प्रस्ताविक उद्बोधन […]

You May Like

Play sound