SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट रखने वालों के लिए यह बदलाव थोड़ा ज्यादा चौंकाने वाला है। पहले नॉन-SBI ATM पर इन्हें अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती थी।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। अब ATM से पैसा निकालना पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा पड़ सकता है। बैंक ने दूसरे बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला उन ग्राहकों की जेब पर सीधा असर डालेगा जो बार-बार नॉन-SBI ATM का उपयोग करते हैं।
SBI के मुताबिक, ATM और ADWM (ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विदड्रॉल मशीन) पर लगने वाली इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि बैंक को अपने सर्विस चार्ज में बदलाव करना पड़ा है। इंटरचेंज फीस वह राशि होती है जो एक बैंक को दूसरे बैंक के ATM इस्तेमाल करने पर देनी होती है। इसी बढ़े हुए खर्च का बोझ अब ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
