अद्भुत संगम: पन्ना टाइगर रिज़र्व में बाघिन, भालू और नेवला परिवारों का जैव विविधता का अनोखा उदाहरण 

पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में गश्ती दल को वन्यप्राणियों के बीच अद्भुत तालमेल वाला अनोखा संगम देखने को मिला जिसमें बाघिन परिवार, भालू परिवार और नेवला परिवार एक ही क्षेत्र के जंगल को साझे रूप से उपयोग कर रहे है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघिन के वाहन से घायल होने गायब होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हालांकि, पार्क प्रबंधन के खोजी दल की कड़ी मेहनत ने इन तमाम आशंकाओं पर विराम दिया है। बाघिन के घायल होने की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल व्यापक निगरानी अभियान शुरू किया। इस मिशन में पैदल गश्ती के साथ-साथ हाथियों के दल को भी उतारा गया और इस खोजबीन में टाइगर रिज़र्व के अधिकारियों के द्वारा ज़मीन पर गश्ती करके खोजबीन की गई। गहन तलाशी के दौरान हाथी दल ने संबंधित बाघिन और उसके शावकों को जंगल में विचरण करते हुए देखा। इसी निगरानी एवं गश्ती के दौरान गश्ती दल को अद्भुत नजारा देखने को मिला।

कैमरा ट्रैप में दिखा प्रकृति का अद्भुत सामंजस्य – निगरानी के दौरान लगाए गए कैमरा ट्रैप्स से जो फुटेज सामने आए हैं, वे न केवल सकारात्मक हैं बल्कि वन्यजीव प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। इन दृश्यों में वन्यजीवों के बीच एक दुर्लभ सहअस्तित्व देखने को मिला जिसमें बाघिन परिवार, भालू परिवार और नेवला परिवार एक ही क्षेत्र के जंगल को साझे रूप से उपयोग कर रहे है। पन्ना टाइगर रिज़र्व के गश्ती दल को बाघिन और उसका परिवार अठखेलिया करता हुआ नजर आया। वहीं फुटेज में देखा गया कि जिस शिकार को बाघिन ने किया था, उसी शिकार को नेवला परिवार भी बड़े मजे से खाता नजर आया।

एक ही जलस्रोत पर सभी का जमावड़ा – एक अन्य रोमांचक दृश्य में एक ही सॉसर पर भालू परिवार और बाघिन परिवार को साथ-साथ अपनी प्यास बुझाते, मौज-मस्ती करते देखा गया। प्राप्त साक्ष्यों और निरंतर निगरानी से यह सिद्ध हो गया है कि बाघिन के घायल होने और ग़ायब होने की खबरों पर विराम लगा है। पन्ना टाइगर रिजर्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहाँ का पारिस्थितिकी तंत्र न केवल सुरक्षित है, बल्कि विभिन्न प्रजातियों के बीच प्राकृतिक तालमेल और जैव विविधता का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है।

Next Post

पन्ना टाइगर रिजर्व: अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई, 53 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त  

Sat May 9 , 2026
पन्ना। वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में पन्ना टाइगर रिजर्व ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने एक विशाल अभियान चलाकर 53 हेक्टेयर से अधिक बेशकीमती वनभूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। यह कार्यवाही क्षेत्र संचालक ब्रिजेंद्र श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन […]

You May Like