बैस ने साय से की शिष्टाचार मुलाकात

रायपुर 17 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवारको राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर श्री बैस ने मुख्यमंत्री साय को आगामी एक फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

श्री साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए पूर्व राज्यपाल बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा, रमेश सिंघानिया एवं सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

 

Next Post

निसान के संचार प्रमुख बने गगन मंगल

Sat Jan 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निसान मोटर इंडिया ने श्री गगन मंगल को अपने संचार विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि श्री मंगल की नियुक्ति 12 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। गुरुग्राम निवासी श्री मंगल निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ […]

You May Like

Play sound