जबलपुर:पश्चिम मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 01703/01704 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की कोच संरचना में संशोधन किया है। रेलवे के अनुसार, संशोधित संरचना स्थायी आधार पर लागू की गई है। गाड़ी संख्या 01703 जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल 29 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक कुल चार फेरों में तथा गाड़ी संख्या 01704 हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल 30 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक कुल चार फेरों में संशोधित संरचना के साथ संचालित होगी।
नई कोच संरचना में कुल 17 आईसीएफ कोच शामिल होंगे। इनमें दो सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, छह स्लीपर क्लास, चार जनरल सेकंड क्लास और दो सह-लगेज एवं दिव्यांगजन अनुकूल कोच रहेंगे। इस व्यवस्था के तहत ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों के लिए निर्धारित कोच उपलब्ध होंगे।
