
ग्वालियर। जिले में एसआईआर कार्य के तहत के.आर.जी गर्ल्स कॉलेज में देर तक बी.एल.ओ और पटवारी की टीम काम कर रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने केआरजी कॉलेज में कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गजराराजा स्कूल में एसआईआर कार्य का निरीक्षण कर सभी को समोसे खिलाए और कार्य की प्रशंसा की। ग्वालियर जिले में एसआईआर कार्य चल रहा है जिसके तहत शाम को मतदाताओं के फॉर्म को बीएलओ और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अपलोड किया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने के.आर.जी गर्ल्स कॉलेज और गजराराजा स्कूल में बनाए केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी से कार्य की जानकारी प्राप्त की, कर्मचारियों द्वारा देर तक किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए सभी को समोसे का नाश्ता कराया और सभी के कार्य की सराहना की।
