महावीर नगर के नाले पर बन रहे प्राइवेट पुल पर नया विवाद सामने आया

शिवपुरी: शिवपुरी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित महावीर नगर से निकले नाले पर जैन समाज द्वारा एक प्राइवेट पुल का निर्माण किया जा रहा है। शुरुआत में पुल की परमिशन नही होने के आरोप लग रहे थे। इस पुल के निर्माण को लेकर एक नई शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची है।शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पुल के निर्माण की जो जमीन उपयोग की जा रही है यह जमीन हमारी है उस पर जबरिया कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता को डराया धमकाया जा रहा है। प्रशासन ने अभी प्रथम शिकायत की निराकरण नही किया उससे पहले यह दूसरी शिकायत प्रशासन के पास पहुंच चुकी है।

वही इस पुल का निर्माण जैन समाज द्वारा किया जा रहा है समाज के लोगों का कहना है कि यह जमीन राज होटल के मालिक राजमल गुप्ता से खरीदी है और इसके पुल निर्माण की विधिवत परमिशन ली है,लेकिन अभी ना ही प्रशासन और ना ही पुल निर्माण करने वालो ने यह परमिशन सार्वजनिक की है।पुरानी शिवपुरी के गढडा मोहल्ला में निवास करने वाली तुलसा पत्नी विजयनारायण कुशवाहा ने कलेक्टर शिवपुरी से शिकायत की है कि महावीर नगर के नाले पर एक अवैध रूप से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

इस पुलिस का निर्माण में जो जमीन उपयोग में ली जा रही है उसका सर्वे क्रमांक 293,294,301,296 है। इस जमीन का मालिकाना हक मेरे पास है, इस जमीन की अनाधिकृत रूप से बाउंड्री करा दी है और मेरे आने जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है। इस जमीन का पुल बनाने वाले लोगो ने अनाधिकृत रूप से कब्जा किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पुल निर्माण को तत्काल रोका जाए और मेरी जमीन को कब्जा मुक्त किया जाए।

Next Post

गणतंत्र दिवस से पहले दतिया में एक रात में 14 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 175 से ज्यादा बदमाशों को चेक किया

Sun Jan 26 , 2025
दतिया: गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रात में पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गश्त किया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई सफलताएं हासिल कीं।इस अभियान में पुलिस ने 14 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया और 119 गिरफ्तारी वारंट की तामीली […]

You May Like