दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

जबलपुर: चरगवां एवं शहपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जमकर हथियार चले जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में काउंटर केस दर्ज किए हैं।शहपुरा पुलिस के मुताबिक मनोज उर्फ मोनू केवट 36 वर्ष निवासी ग्राम बिलखिरवा ने बताया कि वह हाईवा चलाता है। मंगलवार दोपहर लगभग 2-30 बजे राजेन्द्र केवट एवं उसके चाचा का लडका रोशन केवट एवं उसका भाई सोनू केवट आपस में लड रहे थे वह बीच बचाव करने लगा तो राजेन्द्र केवट पीछे से आया तो रॉड से हमला कर सिर मे पीछे चोट पहुंचा दी।

वहीं राजेन्द्र केवट 47 वर्ष निवासी बिलखरवा ने बताया कि रोशन एवं सोनू आपस में झगडा कर रहे थे उसने बीच बचाव किया तो सोनू का भाई मोनू उर्फ मनोज केवट एवं रोशन केवट उसके साथ गालीगलौज करते हुये बोले कि बीच मे आया तो जान से खत्म कर देंगे। मोनू ने धारदार चीज से हमला कर उसे बाये कान में चोट पहुंचा दी एवं रोशन ने हाथ मुक्को से मारपीट की है। इसी प्रकार चरंगवा में भी दो पक्षों में टकराव हुआ।

जानकारी के अनुसार कोमल सिंह लोधी और लक्ष्मण सिंह लोधी के खेत आमने-सामने है। जिनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में टकराव हो गया । इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे, रॉड से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से लक्ष्मण सिंह पटेल, पत्नी जानकी बाई समेत अन्य को चोटें आई। वहीं दूसरे पक्ष से प्रेमवती बाई पटेल, गोविंद पटेल, कोमल पटेल, सियाबाई पटेल अन्य को चोटें आई।

Next Post

होली है..कहते हुए मांगे एक हजार, नहीं देने मार दी कांच की बोतल

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: गढ़ा में बदमाश ने एक युवक से होली है कहते हुए शराब पीने एक हजार रूपए मांगे जब उसने मना किया तो उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया।पुलिस ने बताया कि आकाश उपाध्याय 26 वर्ष निवासी छोटी बजरिया गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने […]

You May Like