
सिंगरौली। जिले के थाना सरई क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए एक बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमें अवैध रूप से रेत लदी हुई थी, जप्त किया है। यह कार्रवाई एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर सरई थाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम हट्टा पुलिया के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से एक नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर मय अवैध रेत लोड ट्रॉली जप्त किया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये तथा रेत की कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। कुल जप्ती की कीमत करीब 5 लाख 3 हजार रुपये है। इस संबंध में थाना सरई में धारा 303(2), 317(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। साथ ही ट्रैक्टर के वाहन स्वामी के विरुद्ध भी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजसात की प्रक्रिया के लिए कलेक्टर को अलग से प्रतिवेदन भेजने की तैयारी भी की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया, सउनि उपेंद्र सिंह, आर राहुल यादव, रिकू धाकड़, तेजप्रताप, शिवम पाटकर एवं तेजभान सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
