सेवा दल ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कोलार बैरागढ़ चीचली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठनकर्ता अवनीश भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेवा दल के वरिष्ठ पदाधिकारी मोइनुद्दीन सिद्दीकी, विजय जौहरी और उमेश यादव ने भाग लिया। इसके साथ ही भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, भोपाल जिला कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, मनजीत मारण, ब्लॉक अध्यक्ष रामराज तिवारी, रघुनाथ चौरे, मुबीना बी, राहुल राय, चंपालाल मीना, चेरियन थॉमस, डॉ. मोहन तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, जसपाल यादव, दिलीप तिवारी और नदीम शेख भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

Next Post

चंद्रवंदिनी नाका स्थित गंजी वाले मोहल्ले में हत्या

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर। चंद्रवंदिनी नाका स्थित गंजी वाले मोहल्ले में आज शाम एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस मोके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like