सतना : भीख मांगकर किसी तरह पेट भरने वाली नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को फरियादिया ने थाने में उपस्थित होकर घटना की शिकायत की.
फरियादिया के अनुसार टिकुरिया टोला कब्रिस्तान के अंदर रहने वाले निवासी रज्जन खान शाह उम्र 35 वर्ष द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक ओर जहां पीडि़ता का मेडिकल कराया गया वहीं दूसरी ओर आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र की गई. जानकारी मिलते ही आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी गई. मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही अन्य साधनों का उपयोग करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया. जिसे न्यायालय द्वारा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.फोटो मेल में
