उड़ानों की बहाल करने के लिये कई देशों से बात हो रही है: रूस

उड़ानों की बहाल करने के लिये कई देशों से बात हो रही है: रूस

मॉस्को, 19 मई (वार्ता) रूस की संघीय वायु परिवहन एजेंसी (रोसावियात्सिया) उड़ानों को बहाल करने के संबंध में कई देशों के विमानन अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।

एजेंसी के प्रमुख दिमित्री याद्रोव ने हेलीरूसिया 2025 फोरम के दौरान संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

रूसी परिवहन मंत्रालय ने 14 मई को ब्रिक्स के परिवहन मंत्रियों की बैठक के बाद कहा कि रूस ब्रिक्स देशों के साथ हवाई यातायात का विस्तार करने और नये उड़ान मार्ग खोलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “ अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात के विकास पर विदेश मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय और आर्थिक विकास मंत्रालय के साथ संयुक्त कार्य जारी है। हम कई देशों के विमानन अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। कई देश जिन्होंने उड़ानें निलंबित कर दी हैं, वे उन्हें फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई ऐसे देश हैं, जहां रूसी एयरलाइंस उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।

Next Post

मोदी 31 मई को भोपाल में महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित: यादव

Mon May 19 , 2025
भोपाल, 19 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को भोपाल आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डॉ […]

You May Like

मनोरंजन