असलंका और तीक्षणा की बदौलत श्रीलंका जीता

कोलंबो 12 फरवरी (वार्ता) कप्तान चारिथ असलंका (127) की शतकीय पारी के बाद महीश तीक्षणा ( 40 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां 49 रन की आसान जीत दर्ज की।

आर प्रेमदासा स्टेडियम पर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 44 ओवर के खेल में 214 रन बनाये जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया की पूरी टीम 33.5 ओवरों में 165 रन पर सिमट गयी। गेंदबाजों की मदद पिच पर असलंका ने मजबूत इच्छाशक्ति और धैर्य का परिचय देते हुये साहसिक शतक बनाया जिसकी बदौलत मेजबान टीम 200 रन का आंकड़ा पार करते में सफल रही। एक समय श्रीलंका की आधी टीम 55 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे संकट के समय में असलंका आगे आये और टीम का स्कोरबोर्ड चलाने का दायित्व अपने ऊपर ले लिया। उन्होने दनिथ वेल्लागे (30) के साथ 67 रनों की अहम साझीदारी निभायी और टीम को संकट से उबारने में सफलता हासिल की। वेल्लागे के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने असलंका का साथ क्रीज पर समय बिता कर किया जिससे असलंका को रन जोड़ने में सफलता मिली।

आस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत भी निराशाजनक रही जब उनके सलामी बल्लेबाजों को असिथा फर्नांडो ने अपने लगातार दो ओवर में चलता कर दिया। अभी कंगारु टीम इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि महीश तीक्षणा ने कूपर कोनाले (3) और वेल्लागे ने कप्तान स्टीव स्मिथ (12) को आउट कर मेहमान टीम के शीर्ष क्रम की कमर तोड़ दी।

आस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स कैरी (41) और एरन हार्डी (32) ने पारी को संभालने का प्रयास किया मगर अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने से उनकी यह कोशिश निरर्थक साबित हुयी और मेहमान टीम को एशियाई महाद्वीप में एक करारी शिकस्त झेलने पर मजबूर होना पड़ा।

Next Post

सोना में नरमी

Wed Feb 12 , 2025
इंदौर, 12 फरवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना घटकर बिका। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2888 डालर व चांदी 3180 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 87050 रुपये प्रति 10 ग्राम। […]

You May Like

मनोरंजन