ग्वालियर में आज निकलेगी राम बारात, सज गया शहर

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी की बैठक में आगामी आयोजनों एवं उत्सवों जैसे राम बारात, दुर्गा अष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, दीपावली उत्सव एवं अन्नकूट की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

25 सितंबर को सनातन धर्म मंडल से राम बारात का भव्य शुभारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान फूलबाग पर पहुंचेगी। दो अक्टूबर को दशहरा चल समारोह का मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। सात अक्टूबर को शरद पूर्णिमा उत्सव पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का रासबिहारी के रूप में विशेष श्रृंगार होगा, साथ ही भगवान को मेवा व केशरयुक्त खीर का भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं दीपावली के बाद अन्नकूट महोत्सव 28 अक्टूबर को होगा। अन्नकूट आयोजन का कोषाध्यक्ष राकेश बंसल को बनाया गया है। 22 अक्टूबर को चक्रधर सभागार में गोवर्धन पूजा का आयोजन होगा।

Next Post

कलाकारों ने नृत्य-नाटिका से दिखाई नर्मदा की यात्रा

Wed Sep 24 , 2025
बड़वाह।कंवर कॉलोनी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक नृत्य कलाकार संजय महाजन के निर्देशन में भव्य नृत्य-नाटिका “अमृतस्य नमेदा” का मंचन किया गया। ढाई घंटे तक चली इस प्रस्तुति में 40 कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य-नाटिका में नर्मदा […]

You May Like