हज 2026 यात्रियों के लिए एयरफेयर बढ़ा, 15 मई तक जमा करने होंगे अतिरिक्त 10,000

भोपाल: हज 2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए एयरफेयर में एकमुश्त बढ़ोतरी की गई है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 28 अप्रैल को जारी आदेश में मध्य पूर्व में जारी संकट के चलते हवाई किराए में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रत्येक यात्री को अतिरिक्त 100 अमेरिकी डॉलर यानि (लगभग 10,000) का भुगतान करना होगा, जो सभी यात्रियों पर समान रूप से लागू होगा।
बताया गया है कि विमानन कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण बेस किराए में 400 डॉलर से अधिक बढ़ोतरी की मांग की थी।

जिसके बाद विभिन्न पक्षों से चर्चा के बाद उक्त निर्णय लिया गया।सभी यात्रियों को यह अतिरिक्त राशि 15 मई 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा। भुगतान हज कमेटी की वेबसाइट या हज सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है, या फिर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में निर्धारित पर्ची के जरिए जमा किया जा सकता है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने आयुष्मान भारत दिवस और गुरु अमरदास के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं

Thu Apr 30 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) आज विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। उन्होंने इसे अंत्योदय के संकल्प को साकार […]

You May Like

मनोरंजन