42 डिग्री पार हुआ पारा, सूर्यदेव ने दिखाये उग्र तेवर

जबलपुर: रविवार को पारा चढक़र 42 डिग्री पार हो गया। सूर्यदेव के साथ गर्मी ने उग्र तेवर दिखाये। दिनभर भीषण गर्मी महसूस हुई। लू चलने के साथ गर्म हवाओं ने झुलसाया। बिना कूलर, पंखे, एसी के रहना मुश्किल था। दिन में सडक़ें भी सूनी थी। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले वो भी गमछा, चश्मा लगाये नजर आये।

मौसम विभाग की माने तो एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्व हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ही अन्य मौसम प्रणालियां सक्रिय है।
ऐसा रहा तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 47 और शाम को 24 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तरी हवाएं 5 से 6 किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

थाने से भागे वारंटी को 24 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Sun Jun 8 , 2025
कटनी:जिले के बड़वारा थाना परिसर से एक स्थायी वारंटी के पुलिस हिरासत से भाग जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने बड़वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भागा हुआ मुजरिम पुलिस की […]

You May Like