
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय, डिण्डौरी में भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. सुशील कुमार दुबे को प्रशासनिक दृष्टि से प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में परीक्षा नियंत्रक के पद पर पदस्थ किया गया है।यह पदस्थापना कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। यह आदेश 24 दिसंबर को राज्यपाल के नाम से अपर सचिव वीरन सिंह भलावी द्वारा जारी किया गया है।
