शराब के पैसे नहीं दिए तो सनकी पड़ोसी ने दो बाइक और एक साइकिल जलाई

इंदौर:रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी बदमाश द्वारा शराब के लिए पैसे न मिलने पर पड़ोसी की गाड़ियों में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने रंजिश के चलते फरियादी के परिवार को नुकसान पहुँचाने की नीयत से देर रात घर के बाहर खड़े वाहनों को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, फरियादी राजू वर्मा, निवासी प्रकाश का बगीचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके ही मोहल्ले में रहने वाला लखन वर्मा उर्फ काला उनसे शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था. जब फरियादी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी रंजिश पाल बैठा. बीती रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तब आरोपी ने फरियादी के घर के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाया. आरोपी लखन ने वहां खड़ी एक बजाज पल्सर 220, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक हीरो साइकिल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. देखते ही देखते आग की लपटों ने वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस आगजनी में दोनों मोटरसाइकिलें और साइकिल बुरी तरह जल गईं, जिससे फरियादी का करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. शोर मचने पर जब तक लोग बाहर आए और आग बुझाई, तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था. रावजी बाजार पुलिस ने आरोपी लखन उर्फ काला के खिलाफ आगजनी और क्षति पहुँचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है.

Next Post

जालसाज संजय कालरा पर एक और केस, किराए पर ली कार डकार गया

Thu Feb 26 , 2026
इंदौर:कुख्यात जालसाज संजय कालरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अन्नपूर्णा पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के एक नए मामले में संजय कालरा और उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों ने एक व्यक्ति की कार किराए पर ली और एग्रीमेंट की […]

You May Like