चीन के बंदरगाह पर कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, 20 लोगों की जलकर मौत, कई अब भी लापता

बीजिंग, चीन के बंदरगाह पर कार्गो जहाज में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग अब भी लापता हैं।

चीन के एक बंदरगाह पर खड़े एक कार्गो जहाज में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग अब भी लापता हैं। न्यूज एजेंसी AP ने चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से यह खबर दी है।

AP की रिपोर्ट केअनुसार, जिस जहाज पर आग लगी है, वह लाइबेरिया के झंडे तले चलता है और उसका नाम ‘ओशन मेलोडी’ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ‘ओशन मेलोडी’ जहाज पर कुल 42 लोग सवार थे। इनमें से 12 को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया।

रिपेयर के लिए खड़ा था जहाज
कार्गो जहाज पर हादसे के बाद चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से बताया कि यह जहाज मरम्मत के लिए बंदरगाह पर खड़ा था। जिसकी मरम्मत किंगदाओ बंदरगाह पर बेहाई शिप बिल्डिंग कंपनी द्वारा की जा रही थी। यह बंदरगाह चीन के उत्तर-पूर्वी तट पर है।

कुल 42 लोग थे सवार
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज़ पर कुल 42 लोग सवार थे और उनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पाँच लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया; उनकी हालत स्थिर है। आग गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लगी और स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे तक बुझा दी गई।

शी जिनपिंग ने दिए निर्देश
शिन्हुआ ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जहाज़ पर लापता लोगों को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के “महत्वपूर्ण निर्देश” दिए। साथ ही, प्रीमियर ली कियांग ने “फँसे हुए” लोगों को बचाने की अपील की।

शिन्हुआ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ली च्यांग ने भी फंसे हुए लोगों को तुरंत सुरक्षित निकालने को कहा है। शी जिनपिंग ने यह भी कहा है कि ऐसे हादसे दोबारा न हों, इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम सख्ती से लागू कराए जाएं।

बता दें कि बेइहाई शिप बिल्डिंग चीन सरकार की कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) का ही हिस्सा है। ये दुनिया की सबसे बड़ी जहाज बनाने वाली कंपनी मानी जाती है। साथ ही यह नए जहाज बनाने और पुराने जहाजों की मरम्मत करने का काम भी करती है।

Next Post

सीलिंग पर सरकार का फॉर्मूला! BJP बोली राहत, विपक्ष ने बताया धोखा 

Fri Sep 11 , 2026
भोपाल। रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सीलिंग की कार्रवाई के बीच अब नजरें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर हैं।15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। लेकिन उससे पहले सरकार ऐसा रास्ता तलाश रही है। दरअसल, भोपाल में रिहायशी जमीनों पर चल […]

You May Like

मनोरंजन