सिंगरौली जिला कलेक्टर सिंगरौली के निर्देश एसडीएम देवसर के मार्गदर्शन पर तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी द्वारा भलूगढ़ में मोनार्क वाइंस से जुड़ी अवैध शराब पकड़ी गई, तहसीलदार की सतर्कता से खुला मामला!
बरगवां तहसील क्षेत्र के भलूगढ़ में तहसीलदार ने बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध गाड़ी को पीछा कर रुकवाया। वाहन की जांच करने पर उसमें अवैध शराब मिली। बताया जा रहा है कि मामला बरगवां स्थित मोनार्क वाइंस से जुड़ा है। अब सवाल है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में शराब कहां ले जाई जा रही थी और इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है?
