ग्वालियर कलेक्टर की अनूठी पहल, मंगल धाम के वृद्धजनों को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल करते हुए रविवार को मंगल धाम के वृद्धजनों को शहर के एक मॉल में हनुमान जी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई। कलेक्टर के इस आत्मीय प्रयास से वृद्धजनों के बीच उत्साह और खुशी का वातावरण बना, उन्होंने सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप दुबे सहित जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारी भी वृद्धजनों के साथ सहभागी बने और उन्हें फल वितरित किए गए। अधिकारियों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। मंगल धाम के वृद्धजनों ने प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Next Post

सेवा भारती ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, सुपोषण के प्रति किया जागरूक

Sun Sep 13 , 2026
ग्वालियर। भिंड रोड स्थित रसूलपुरा, दीनदयाल नगर में सेवा भारती द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं सुपोषण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सुपोषित जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा। शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी […]

You May Like