ग्वालियर। भिंड रोड स्थित रसूलपुरा, दीनदयाल नगर में सेवा भारती द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं सुपोषण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सुपोषित जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा। शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व परामर्श दिया गया, साथ ही संतुलित आहार, स्वच्छता और कुपोषण से बचाव के उपायों पर जागरूक किया गया। विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य व पोषण पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती के विनोद विदुआ, कैलाश कुशवाह, संतोष खरे, डॉ. मोहित तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Next Post
20 साल से नहीं बनी डांग वाले बाबा रोड, बारिश में घरों में घुसता है पानी
Sun Sep 13 , 2026
ग्वालियर। कंपू क्षेत्र स्थित डांग वाले बाबा रोड, बौद्ध नगर, गुड़ा में पिछले 15-20 साल से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। हर साल बरसात के मौसम में स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, सड़क पर पानी बहता है और मकानों में घुस जाता है। स्थानीय […]

You May Like
-
1 year ago
मोदी सऊदी अरब की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
-
9 months ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार