सेबेस्टियन बेज ने जीता रियो ओपन का खिताब

रियो डी जेनेरियो, 24 फरवरी (वार्ता) अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी सेबेस्टियन बेज ने फाइनल मुकाबले में फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर हराकर रियो ओपन का अपना खिताब को बरकरार रखा।

जॉकी क्लब ब्रासीलीरो के आउटडोर क्ले पर रविवार को एक घंटे 27 मिनट तक चले मुकाबले में सेबेस्टियन बेज ने एलेक्जेंडर मुलर को 6-2, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार रियो ओपन का खिताब अपने नाम किया। यह उनका सातवां एटीपी टूर खिताब है।

मैच के बाद बेंज ने कहा, “मेरा यह पूरा सप्ताह बहुत अच्छा रहा। मैं अपने द्वारा खेले गए हर मैच से बहुत खुश हूं।”

Next Post

ईडब्ल्यूएस के आयु सीमा मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Mon Feb 24 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में यूपीएससी परीक्षा के लिए ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की आयु सीमा में छूट देने के मामले में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने मामलों पर अपना फैसला सुरक्षित रखने के […]

You May Like