मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से जुड़ेंगे प्रदेश के गांव, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा नई बसों का तोहफा: CM डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गरीब और ग्रामीण वर्ग के लोगों के लिए राज्य परिवहन व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश गांवों में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं, ऐसे में बेहतर आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के अंतर्वर्ती और बाह्य क्षेत्रों को जोड़ते हुए यात्री परिवहन का एक व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह सेवा लोगों के लिए सुविधाजनक और सुलभ परिवहन का माध्यम बनेगी।मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनें नई बस सेवाओं का लाभ लेकर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि सुगम परिवहन सेवा प्रदेश के विकास और लोगों की सुविधा को नई दिशा देने का काम करेगी।

Next Post

पटवारी, सिंघार, यादव को हर हाल सीट निकालने का जिम्मा

Tue Jun 2 , 2026
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास आशंका-कुशंका के बीच इस राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस की साख दांव पर लगी हुई है. विधायकों के वोट समीकरण के हिसाब से 3 में से एक सीट कांग्रेस को स्पष्ट तौर पर जाती दिख रही है. उसे सीट निकालने के लिए 58 वोट […]

You May Like