15 दिन से बीमार हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर. सराफा थाने में पदस्थ एक हेड कॉन्स्टेबल ने बुधवार फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल भेज जांच शुरु की.

सराफा थाना प्रभारी एसएस रघुवंशी ने बताया कि घटना चौथी पल्टन क्षेत्र की है, जहां रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल नवीन शर्मा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया. परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि नवीन शर्मा पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे और करीब 15 दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे. उन्हें टाइफाइड हो गया था। आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी इसे जानने के लिए परिवार के सदस्यों और सहयोगी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

सड़कों पर उतरी पुलिस, किया फ्लैग मार्च

Thu Mar 13 , 2025
इंदौर. आगामी होली, रंगपंचमी और रमज़ान जैसे त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी थानों की पुलिस सड़कों पर उतर आई. पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित सिंह ने बताया कि […]

You May Like