जेल से जमानत पर छूटे युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर: सिविल लाईन थाना अंतर्गत छुई खदान में जेल से जमानत पर छूटे युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल के दोस्तों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की।
पुलिस ने बताया कि देव स्वामी 21 वर्ष निवासी अन्ना नगर पुल नम्बर 2 केण्ट ने बताया कि वह केटरिंग का काम करता है। दोस्त प्रेम सिंह ठाकुर, हिमांशु झा, आकाश झारिया के साथ बर्न कम्पनी से छुई खदान होते हुये गोकलपुर में कैफे चाय पीने के लिये जा रहे थे.

रास्ते में छुई खदान मजार के पास अंश ठाकुर अपने भाई अरमान ठाकुर के साथ मिला दोनों बोले कि बहुत दिनों बाद दिख रहे हो, उसने कहा कि अभी जेल से छूटकर आया है, दोनों उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों विवाद करने लगे तभी पीछे से निशांत उर्फ छोटू, नवीन ठाकुर, शौर्य आ गये, छोटू उर्फ निशांत ने चाकू से हमलाकर उसे पीठ में चोट पहॅुचा दी, अंश ठाकुर, अरमान ठाकुर, निशांत उर्फ छोटूू उसके साथ तथा शौर्य, नवीन ठाकुर, उसके दोस्त प्रेम, आकाश एवं हिमांशु झा के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, वह जान बचाकर भागा तो सभी बोले कि आईंदा मिला तो जान से खत्म कर देगें।

Next Post

जानें मोहब्बतें की संजना किम शर्मा की कहानी

Wed Jan 21 , 2026
‘मोहब्बतें’ से रातों-रात स्टार बनीं किम शर्मा का करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। आज धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं। साल 2000 में रिलीज हुई आदित्य चोपड़ा की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ ने बॉलीवुड को कई नए चेहरे दिए। शाहरुख […]

You May Like