नंदबाग में भाजपा नेत्री और पड़ोसियों में जमकर चले लात घूंसे

इंदौर: नंदबाग में शनिवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया. दोनों पक्ष सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई. विवाद के बाद दोनों पक्ष बाणगंगा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है.
बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली वार्ड 16 की भाजपा बूथ अध्यक्ष रिंकू उर्फ दीक्षा का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद विजय, राहुल शर्मा और उनके साथियों ने दीक्षा और उनके पति को सड़क पर गिराकर मारपीट की. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के वीडियो बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. देर रात दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू की.

मामले की जांच की जा रही…
वहीं, क्षेत्र के कुछ रहवासियों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेत्री स्थानीय पार्षद का नाम लेकर आए दिन उनसे विवाद करती हैं. मामले में बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर का कहना है कि रिंकू उर्फ दीक्षा और उनके पड़ोसी विजय व राहुल शर्मा के बीच मारपीट की घटना हुई है. दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. दोनों का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

राजबाड़ा पर खड़ी पीएम सिटी बस अचानक दौड़ी, 4 को कुचला, एक की मौत

Mon Sep 28 , 2026
इंदौर: रविवार दोपहर राजबाड़ा चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टॉप पर खड़ी पीएम बस सेवा की बस अचानक आगे बढ़ गई. कुछ ही सेकंड में बस ऑटो रिक्शा और वहां मौजूद लोगों से टकरा गई. हादसे में चार लोग इसकी चपेट में आए. एक व्यक्ति की मौत […]

You May Like