
भोपाल। कमला नगर थाना पुलिस ने एक नाबालिक के साथ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी के दो पहिया वाहनों से छपटमारी भी करते थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हुई घटना को लेकर शिकायतें सामने आई. फरियादी वेदांत कामले, फरिदा खान, किरण द्विवेदी ने अपनी मोटर साइकिलों की चोरी की शिकायतें दर्ज कारई थी. शिकायतों पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था.
14 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि नया बसेरा में तीन संदिग्ध लड़के चोरी के दोपहिया वाहन बेंचने की फिराक में हैं. आरोपियों को घेरते हुए पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की. सभी आरोपियों ने वाहन चोरी की बात स्वीकार किया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नया बसेरा क्षेत्र से अलग-अलग तारीखों के दिन तीनों ने मिलकर बाइकें चोरी की थी. आरोपियों की पहचान प्रियांश आसोले, गोलू उर्फ मिथलेश पर्वत और एक नाबालिक के तौर पर हुई है.
