वन संरक्षण की मिसाल बना बिजोरा गांव, ग्राम वन समिति ने 11 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई

बेगमगंज। वन परिक्षेत्र बेगमगंज के अंतर्गत ग्राम वन समिति बिजोरा ने वनभूमि की रक्षा और अतिक्रमण मुक्त कराने की बेहतरीन मिसाल पेश की है। समिति की सक्रियता से 21 अतिक्रमणकारियों के कब्जे से 11 हेक्टेयर वनभूमि को मुक्त कराया गया है।

वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार ने बताया कि डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में सभी ग्राम वन समितियों को लगातार जागरूक और प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिजोरा वन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप सिंह लोधी के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने स्वयं जंगल में पहुंचकर अवैध बागड़ हटाई और भूमि को अपने मूल स्वरूप में लौटाने का अभियान चलाया।

इस उल्लेखनीय कार्य के लिए वन विभाग ने समिति को शाबाशी दी है। इससे पहले भी ग्राम वन समिति बिजोरा को पीसीसीएफ एम.जे. ओक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, क्योंकि समिति ने गाँव की खाली पहाड़ी को सुरक्षित रखकर वहाँ घना जंगल विकसित किया है।

वन विभाग अब इस मॉडल को अन्य ग्राम वन समितियों तक पहुँचाने की योजना बना रहा है ताकि हर गाँव अपने जंगलों की रक्षा और पुनर्स्थापना में अग्रसर हो सके। बिजोरा की यह पहल वाकई ग्राम स्वराज और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

Next Post

सामुदायिक स्वच्छता परिसर पर लटका ताला, ग्रामीणों को खुले में शौच को मजबूर होना पड़ रहा 

Thu Oct 30 , 2025
नारायणगंज। जनपद पंचायत नारायणगंज की ग्राम पंचायत पड़रिया में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर पर सालों से ताला लटक रहा है। लाखों की लागत से बनी यह सुविधा पंचायत प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण औचित्यविहीन साबित हो रही है, जिससे ग्रामीणों को आज भी खुले […]

You May Like