61 लीटर अवैध शराब और बाइक जब्त

बनखेड़ी।पिपरिया एसडीओपी मोहित कुमार यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय सनस की अगुवाई में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रहटवाड़ा निवासी आरोपी रामकृष्ण रघुवंशी (21) को दबोचा। पुलिस ने मौके से 07 पेटी देशी व अंग्रेजी मिलाकर कुल 61 बल्क लीटर अवैध शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह और एएसपी आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, सउनि चंद्रकांत परते, आरक्षक नीलेश कौरव व प्रथम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

समेरिटंस में हुई महाआरती, भजन

Fri Sep 5 , 2025
नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय चक्कर रोड मालाखेड़ी में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। उत्सव के दौरान विद्यालय में आज भगवान गणेश की महाआरती, भोग और भजनों का कार्यक्रम हुआ। सबसे पहले भजन हुए, इसमें विद्यालय के शिक्षकों ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। बाद में महाआरती हुई। इस दौरान बड़ी संख्या […]

You May Like