मुरैना: जिले में दिमनी थाना क्षेत्र के रतिरामपुरा के पास दो यात्री बसों की टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। एक बस अंबाह से मुरैना जा रही थी, जबकि दूसरी बस मुरैना से पोरसा की ओर आ रही थी। आशंका है कि एक बस चालक को झपकी आने के कारण यह सीधी भिड़ंत हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बसों से बाहर निकाला। डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सभी घायल यात्रियों का मुरैना के जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
