विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्वालियर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


ग्वालियर: विश्व पर्यावरण दिवस पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। कलेक्टर रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों और आम नागरिकों ने मिलकर ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन, ऊर्जा बचत और हरित विकास का प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

दिन की शुरुआत रमौआ जलाशय पर व्यापक स्वच्छता अभियान से हुई। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस अभियान में सैकड़ों नागरिकों ने श्रमदान कर जलाशय के घाटों और आसपास फैले कचरे को हटाया। लोगों ने दस्ताने पहनकर पूजन सामग्री, पॉलीथिन, कपड़े और अन्य अपशिष्ट एकत्रित किए। अभियान के दौरान 6 से 7 डंपर कचरा हटाया गया। इस जन-अभियान से प्रभावित होकर स्थानीय ग्रामीण भी सफाई कार्य में शामिल हुए और भविष्य में जलाशय को स्वच्छ बनाए रखने तथा उसमें कचरा फेंकने वालों को रोकने का संकल्प लिया।
आनंद पर्वत पर पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
इसके बाद आनंद पर्वत पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर की बंजर पहाड़ियों को हरियाली से आच्छादित करने के संकल्प के साथ यहाँ प्रतीक स्वरूप 101 पौधे रोपे गए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव सहित अन्य अधिकारियों एवं नागरिकों ने पौधरोपण कर वर्षाकाल में होने वाले व्यापक वृक्षारोपण अभियान की सामूहिक तैयारी का संदेश दिया। साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
ई-बाइक एवं सीएनजी वाहन रैली से स्वच्छ ऊर्जा का संदेश
पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए आलापुर नीलकंठ तिराहे से बाल भवन तक ई-बाइक, ई-स्कूटी तथा सीएनजी वाहनों की रैली निकाली गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 300 से अधिक नागरिकों की सहभागिता वाली यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बाल भवन पहुँची। रैली के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थों की बचत, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया गया।

Next Post

हैदराबाद: डेविड धवन की विदाई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का जबरदस्त जलवा, क्रिटिक्स ने बताया पैसा वसूल और एंटरटेनिंग; जानें कमाई

Fri Jun 5 , 2026
हैदराबाद | वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत रोमांटिक ड्रामा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। निर्देशक डेविड धवन की यह अंतिम फिल्म दर्शकों के दिलों को खूब भा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर फिल्म को मिली-जुली लेकिन अधिकतर […]

You May Like