नगर निगम बजट के लिये आम जनता से मांगे गए सुझाव

नवभारत न्यूज

रीवा, 21 जनवरी, नगर निगम रीवा वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट महापौर अजय मिश्रा के नेतृत्व में तैयार करने की प्रक्रिया जारी है. नगर निगम रीवा के एमआईसी सदस्य प्रभारी वित्त रवि तिवारी द्वारा अपील की गई है सभी क्षेत्र से जुड़े लोग अपने महत्वपूर्ण सुझाव दें.

पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी 21 जनवरी से महापौर कार्यालय एवं नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर सुझाव पेटी स्थापित की जा रही है. सुझाव देने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2025 होगी. इसमें रीवा शहर के नागरिक अपने विचार और सुझाव लिखित रूप से डाल सकते है. प्राप्त सुझावों का चयन कर उपयुक्त सुझावों को बजट में शामिल करने का हर संभव प्रयास किया जावेगा. यह प्रक्रिया रीवा शहर को एक सुन्दर, व्यवस्थित और विकासशील शहर बनाने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये एक महत्वपूर्ण कदम है. आमजन के विचारों और सुझावों से हमारे शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगें. इसलिये सभी को मिलकर रीवा को और बेहतर बनाने के इस प्रयास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. इस अवसर पर एमआईसी सदस्य प्रभारी वित्त रवि तिवारी, उपायुक्त राजस्व एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त वित्त रामनरेश तिवारी मौजूद रहे.

Next Post

राजस्थानी थीम पर वॉल पेंटिंग कर किया जा रहा शहर को सुंदर

Tue Jan 21 , 2025
ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024  के तहत नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर शहर भर में विभिन्न मानकों के आधार पर लगातार कार्य किया जा रहा है । स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का सर्वे देश भर में प्रारंभ होने जा रहा है।  नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशन […]

You May Like