जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने की पूरी तैयारी : प्रवेश वर्मा

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि मानसून से पहले दिल्ली को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

श्री सिंह ने गुरुवार को कहा, “दिल्ली को जलभराव से मुक्त करना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी ज़िम्मेदारी है। हमने हर प्वाइंट पर इंजीनियरों की जवाबदेही तय कर दी है और उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं लापरवाही हुई तो निलंबन निश्चित है। जनता को किसी भी तरह की परेशानी से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा कि इस बार सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है कहीं कोई लापरवाही नहीं होगी, हर प्वाइंट पर निगरानी और तय जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार 2025 में ट्रैफिक पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी में कुल 445 जलभराव स्थलों की पहचान की गई है। इनमें से 335 स्थलों की जिम्मेदारी सीधे पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है।

श्री सिंह ने सभी 335 स्थलों पर सहायक अभियंता (एई) और जूनियर इंजीनियर को स्थानीय इंचार्ज के रूप में नियुक्त किया है। इन अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता, साइट की निगरानी और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार बनाया गया है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी हों।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी चिह्नित जलभराव स्थलों पर बारिश के दौरान पानी भरता है, तो संबंधित इंजीनियर के खिलाफ सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन भी शामिल होगा। यह आदेश सरकार की उस नीति को दर्शाता है जिसमें हर समस्या का समाधान समयबद्ध और जिम्मेदार लोगों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाना है।

Next Post

घायल वृद्ध को किसान नेता ने पहुंचाया अस्पताल

Thu Apr 24 , 2025
पिपलियामण्डी। सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल हो गया। जिसे किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने अपने वाहन से लेकर अस्पताल पहुंचे। हादसा बुधवार रात्रि साढ़े आठ बजे करीब पिपलियामंडी-मनासा मार्ग पर लोड़किया के निकट हुआ। जुगाड़ गाड़ी से सुखला लेकर जा रहे लोडकिया निवासी कन्हैयालाल बावरी को अज्ञात वाहन ने पीछे […]

You May Like