कलेक्टर ने सुनी 103 शिकायतें 

सीधी। जनसुनवाई में आज कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 103 आवेदकों की समस्याओं को सुन कर उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।

Next Post

भाजपा ने दो महीने में बिजली व्यवस्था ठप कर दी: आतिशी

Tue Apr 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में 24 घंटे बिजली की जो व्यवस्था चल रही थी, भारतीस जनता पार्टी (भाजपा) ने दो महीने में उसे ठप कर दिया […]

You May Like