इंदौर-मुंबई राजमार्ग महाराष्ट्र बॉर्डर तक होगा 6 लेन

इंदौर: इंदौर से मुंबई राजमार्ग अब दो लेन और चौड़ा किया जाएगा. अभी यह राजमार्ग फोरलेन चौड़ा है. 6 लेन के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है और एनएचएआई ने डीपीआर का टेंडर भी मंजूर कर दिया है. उक्त योजना की डीपीआर मार्च अंतिम सप्ताह में मिलने की उम्मीद है.इंदौर मुंबई राजमार्ग अब 6 लेन चौड़ा हो जाएगा. फिलहाल उक्त सड़क को नेशनल हाईवे नंबर 52 कहा जाता है, जो फोर लेन चौड़ी है.

उक्त नेशनल हाईवे को दोनो तरफ से एक-एक लेन चौड़ा करने के लिए एनएचएआई ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था. उक्त प्रस्ताव को सड़क मंत्रालय ने मंजूरी दी है. मंजूरी मिलते ही स्थानीय एनएचएआई ने डीपीआर के लिए टेंडर बुलाए थे, जिसमें डीपीआर का ठेका आईसीटी इंफ्रास्ट्रख्र को दिया गया है. आईसीटी इंफ्रास्ट्रख्र अगले महीने मार्च के अंतिम सप्ताह में रिपोर्ट देगा. इसके बाद सड़क मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही निर्माण एजेंसी के टेंडर जारी हो जाएंगे.

ध्यान रहे कि इंदौर मुंबई राजमार्ग पर यातायात का भारी दबाव है. उक्त सड़क इंदौर और महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों से जुड़ती है. इंदौर से आगे राजस्थान और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी भी इस सड़क के कारण सीधी सरल है जो आगे आगरा, दिल्ली, कानपुर, जयपुर , कोटा को जोड़ती है. एनएचएआई 6 लेन चौड़ीकरण इंदौर से बिजासन घाट यानी 215 किलोमीटर लंबी योजना है, जो इंदौर क्षेत्रीय सेक्टर में आती है. मतलब यह है कि इंदौर से महाराष्ट्र बॉर्डर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य होगा. महाराष्ट्र का हिस्सा एनएचएआई का नासिक और मुंबई सेक्टर देखेगा.
डीपीआर कंसल्टेंट नियुक्त
खबर की पुष्टि करते हुए क्षेत्रीय प्रोजेक्ट संचालक प्रवीण यादव ने बताया कि डीपीआर कंसल्टेंट नियुक्त हो गया है. डीपीआर मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बंगलादेश-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता, आयात शुल्क घटकर हुआ 19 प्रतिशत

Tue Feb 10 , 2026
वाशिंगटन, 10 फरवरी (वार्ता) अमेरिका और बंगलादेश के बीच एक पारस्परिक व्यापार समझौता हुआ है, जो बंगलादेशी वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाकर 19 प्रतिशत कर देगा और कुछ वस्त्र एवं परिधान उत्पादों पर छूट प्रदान करेगा और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के […]

You May Like