विधायक के दिवंगत बेटे को श्रद्धांजलि देने भिंड पहुंचे सीएम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी रहे मौजूद

भिंड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देर शाम भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचे और उनके दिवंगत पुत्र पुष्पेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पुष्पेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। बीमारी के चलते पुष्पेंद्र सिंह का निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री शाम को इटावा रोड स्थित 17वीं बटालियन परिसर के हेलीपेड पर पहुंचे। यहां से उनका काफिला सीधे विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचा। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। परिजन से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय और लहार विधायक अंबरीष शर्मा मौजूद रहे।

Next Post

मोदीजी को खुली बहस के लिए मना लीजिए अमित शाह जी, डरिए मत : राहुल

Fri Nov 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुली बहस के लिए मनाने का आग्रह करते हुए कहा है कि श्री मोदी को इसमें डरना नहीं चाहिए। श्री गांधी ने शुक्रवार […]

You May Like