सीहोर। कोतवाली पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी एवं डबल हत्या के मामले में आजीवन कारावास से दंडित आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी वर्ष 2021 में पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था. वर्ष 2010 में ग्राम धामनखेड़ा में लड़की छेडऩे की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने बलराम खाती के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. जांच पूरी होने के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. प्रकरण की सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने 3 सितंबर 2011 को आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया. इनमें से आरोपी कल्लू उर्फ कालू भिलाला वर्ष 2021 में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था, जिस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था. लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने वारंटी एवं सजायाफ्ता आरोपी कल्लू उर्फ कालू भिलाला पिता मांगीलाल भिलाला निवासी ग्राम धामनखेड़ा को ग्राम देवास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया.
