पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में टपाल घाटी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शिवा पिता राधेश्याम (19 वर्ष) निवासी मोरोद फाटा के रूप में हुई है। शिवा अपनी बाइक से तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के टपाल घाटी मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए शिवा की बाइक को सीधी टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सर्वसम्मति से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून लागू करे सरकार : राहुल

Sat Aug 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूर्ण समर्थन […]

You May Like