
इंदौर: शहर में मास्टर प्लान की 23 अधूरी सड़कें बनाने का जिम्मा नगर निगम ने लिया है. शहर में फिलहाल 10 सड़कें नगर निगम बना रहा है और बाकी 13 सड़कों के लिए पैसा नहीं है. मास्टर प्लान के सड़कों के निर्माण के लिए कुल 1 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत आंकी गई थी, जिसमें 468 करोड़ केंद्र सरकार द्वारा सहायता राशि और बाकी प्रदेश सरकार और निगम को वहन करना है.
शहर की 23 मास्टर प्लान सड़कों की निर्माण कार्य प्रगति को लेकर सिटी बस कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सड़कों की लंबाई-चौड़ाई, चौड़ीकरण में बाधक निर्माण, लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों के स्थानांतरण पर बिंदुवार रिपोर्ट ली गई. सूत्रों ने बताया कि बैठक में नगर निगम 23 में से सिर्फ 10 सड़कों का निर्माण कर रहा है. बाकी 13 सड़कें बजट के अभाव में रुकी हुई है.
बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में पूरी करना प्राथमिकता में शामिल करें. साथ ही भविष्य को ध्यान में रखकर हाई-केपेसिटी मानकों के अनुसार बनाई जाए. बैठक में विधायक रमेश मैन्दोला, मधु वर्मा, महेन्द्र हार्डिया, आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री नरेश जायसवाल, पी.एस. कुशवाह, पराग अग्रवाल सहित जनकार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
23 मास्टर प्लान सड़कों को बनाया जाना है , जो निम्न है-
– टीसीएस-एमआर-5 लिंक रोड
– एमआर-10-एमआर-12 लिंक रोड
– मच्छी बाजार-चन्द्रभागा पुल
– जिंसी चौराहा-लक्ष्मीबाई प्रतिमा
– नेमी नाथ चौराहा-जिंसी चौराहा
– सुभाष मार्ग गोल मंदिर-रामबाग पुल
– सांवेर रोड पेट्रोल पंप-शिवशक्ति नगर
– एयरपोर्ट रोड-एमआर-5 लिंक
– एमआर-5 बड़ा बांगड़दा-पीएमएवाय मल्टी
– भमोरी चौराहा-एमआर-10
– राजशाही गार्डन-होटल वॉव
– भागीरथपुरा मुख्य मार्ग
– एडवांस अकैडमी रिंग रोड
– एमआर-9 मालवीय नगर-एलआईजी लिंक
– वीर सावरकर प्रतिमा-अटल द्वार
– नेहरू प्रतिमा-छांवनी पुल
– एबी रोड जीपीओ-सरवटे बस स्टैंड
– जमजम चौराहा-स्टार चौराहा
– मुसाखेड़ी-सांवरिया धाम
– किला मैदान रोड-सदर बाजार
– कंडिलपुरा रोड-इंदौर वायर चौराहा
– रिंग रोड खजराना मंदिर द्वार जमजम
– होटल प्राइड बायपास-सिटी फॉरेस्ट
– आरई-2 जीआरपी लाइन-आरटीओ नायता मुंडला
