जबलपुर: जिले के कुंडम विकासखंड में संचालित खाद एवं बीज की दुकानों का कृषि अधिकारियों के द्वारा औचक निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर साहू कृषि सेवा केन्द्र एवं सूर्या कृषि केंद्र कुण्डम को नोटिस जारी किए गए एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबन संबधित कार्यवाही की जाने की चेतावनी दी गई। टीम में दीपाशू सोनी कृषि विस्तार अधिकारी एवं कु. प्रांजली वर्मा कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
इन कृषि केंद्रों पर पहुंची टीम, लिए नमूने
उपसंचालक कृषि में एस के निगम के निर्देशन पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी जबलपुर प्रतिभा गौर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुण्डम की एल पी उइके एवं टीम द्वारा हरिओम कृषि केंद तिलसानी, साहू कृषि सेवा केंद्र कुण्डम, सूर्या कृषि केन्द्र कुण्डम एवं अरविंद कार्टिलाइजर एण्ड कृषि केंद्र कुण्डम का औचक निरिक्षण कर बीज एवं उर्वरक के नमूने लिए गए।
